{"_id":"681123b61d8aa7e8bf060899","slug":"middle-aged-mans-body-found-in-a-house-murder-suspected-kaithal-news-c-18-1-knl1004-635323-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान में अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान में अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका
Wed, 30 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पट्टी अफगान में एक मकान में 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। यह शव बुरी तरह से गली हुई अवस्था में मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की मौत करीब 10 दिन पहले हुई है।
मृतक के भाई ने हत्या कर शव को कमरे में रखने का अज्ञात पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शहर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर थाना में दी शिकायत में मृतक के भाई पट्टी अफगान निवासी रिछपाल ने बताया कि 22 अप्रैल को अज्ञात ने उसके 50 वर्षीय भाई रामपाल की हत्या कर दी। वह उस समय घर पर अकेला था। 28 अप्रैल को जब वह अपने भाई के पास पहुंचा तो देखा कि उसके भाई का शव मृत व गली हुई अवस्था में घर में मिला।
शिकायतकर्ता ने अंदेशा जताया है कि किसी अज्ञात ने उसके भाई को जान से मार दिया। बाद में उसके शव को ऐसे ही छोड़ दिया।
शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।