फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Middle-aged man murdered by attack with sharp weapons

Kaithal News: तेजधार हथियारों से हमला कर अधेड़ की हत्या

Mon, 20 May 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man murdered by attack with sharp weapons
कैथल। कुछ लोगों ने गांव रोहेड़ा स्थित घर में अकेले रहने वाले 45 वर्षीय राजेंद्र की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गए। पड़ोसियों ने गांव देवीगढ़ में रहने वाले राजेंद्र के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन गांव में पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रोहेड़ा निवासी महीपाल ने राजौंद थाने को दी शिकायत दी कि वह दूध की डेयरी का काम करता है और कैथल में रहता है। उसके बड़े भाई राजेंद्र के बच्चे शेरगढ़ गांव में किराये के मकान में रहते हैं। राजेंद्र रोहेड़ा गांव स्थित अपने मकान में अकेला रहता था। 18 मई को वह अपने घर कैथल आया हुआ था। उसे शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि राजेंद्र की हत्या हो गई है। इसके बाद वह अपने भतीजे और राजेंद्र के बेटे अभिषेक को साथ लेकर गांव गया। यहां पर मकान के अंदर राजेंद्र का शव खुले आंगन में औंधे मुंह पड़ा था। उसकी कमर, गर्दन पर व सिर पर तेजधार हथियार के 10-12 के गहरे निशान थे और उसके शरीर से काफी खून निकला हुआ था। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके भाई राजेंद्र को अज्ञात आरोपियों ने रंजिश के कारण योजना बनाकर कत्ल किया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या किस रंजिश में की गई, इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। क्योंकि इस मामले में आरोपी अज्ञात हैं। जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुरेंद्र कुमार, एसएचओ, राजौंद थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed