{"_id":"6632dcd735eb0023bf013944","slug":"mid-day-meal-workers-expressed-anger-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-115131-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिड डे मील वर्करों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिड डे मील वर्करों ने जताया रोष
Thu, 02 May 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
कैथल। मजदूर दिवस पर जिले की मिड डे मील वर्कर स्कूलों में खाना बनाकर हनुमान वाटिका कैथल में इकट्ठी हुई और रोष जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें दो महीनों से दिहाड़ी नहीं मिली है। उन पर स्कूलों द्वारा बिना विभाग के आदेशों के ऑनलाइन हाजिरी का दबाव बनाया जा रहा है। कम छात्र संख्या के नाम पर वर्करों को काम से हटाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर कविता मूंदडी, किरण व अन्य मिड डे मील वर्कर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन