फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message to students about de-addiction

Kaithal News: नशा मुक्ति का विद्यार्थियों को संदेश

Wed, 10 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Message to students about de-addiction
कलायत। काॅलेज प्रांगण में सफाई अभियान चलाती छात्राएं। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में एनएसएस के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य विषय “नशा मुक्ति एवं एक पेड़ मां के नाम” रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के साथ सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी कलायत सुरेश नैन उपस्थित रहे। उनके साथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गोरा सिंह, लिपिक सलीम और मलकीत भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शास्त्री ने मंजीत शास्त्री के सहयोग से किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्रा निशु देवी ने अपनी ओजस्वी कविता के माध्यम से नशा मुक्ति का सशक्त संदेश दिया। वहीं, छात्रा प्रिया ने एनएसएस पर अपने विचार रखकर सबका ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सुरेश नैन ने कहा कि नशा मुक्ति का संकल्प तभी सफल होगा जब युवा स्वयं समाज में प्रेरणा बने। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पेड़ लगाकर जीवन और पर्यावरण दोनों को संवारने का प्रयास करना चाहिए।

प्रधानाचार्य सुनील कुमार जिंदल ने कहा कि एनएसएस के इस आयोजन से विद्यार्थियों में सेवा और समर्पण की भावना और अधिक प्रबल हुई है, और विद्यालय को ऐसे प्रयासों पर गर्व है।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी ही इस शिविर की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज और हर घर में एक पेड़ लगाने का संकल्प हमारे युवाओं के माध्यम से देश को नई दिशा देगा।

शिविर का समापन उत्साह और प्रेरणा से परिपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने सेवा, समर्पण और जागरूकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

नशा मुक्ति शिविर लगाकर दी जानकारी

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को योग शिविर एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग, एनसीसी व एनएसएस ने योग वेदांत समिति के साथ मिलकर छात्रों को मोबाइल की लत एवं नशा मुक्ति के बारे में समझाया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजवीर पाराशर ने मुख्य वक्ता के स्वागत से किया।


मुख्य वक्ता अलोक ने विद्यार्थियों को मोबाइल तथा नशे की लत के दुष्प्रभावों, कारणों एवं बचने के उपायों को स्पष्ट करते हुए इसमें योग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कुछ योग क्रियाओं का अभ्यास भी बताया जिससे इस गलत आचरण की लत से बचाव किया जा सकता है। डॉ. गुरदीप भोला ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल जिंदल, डॉ. रघुबीर लांबा, डॉ. अनुकृति,डॉ. सुरेंदर मलिक, डॉ.गौरव, प्रो. विनय,सतीश आदि उपस्थित रहे। संवाद

कलायत। काॅलेज प्रांगण में सफाई अभियान चलाती छात्राएं। संवाद 

कलायत। काॅलेज प्रांगण में सफाई अभियान चलाती छात्राएं। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed