फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message of protection of religion in Shaheedi Nagar Kirtan Yatra

Kaithal News: शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में धर्म की रक्षा का संदेश

Sun, 23 Nov 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Message of protection of religion in Shaheedi Nagar Kirtan Yatra
कैथल । नीम साहिब गुरूदवारा में गुरू जी को नमन करती जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। धर्म की रक्षा और मानव अधिकारों के लिए गुरु के सर्वोच्च बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही इस यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन यात्रा में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने विशेष रूप से भाग लिया।
उन्होंने गुरु के बलिदान को याद करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन हमें बलिदान, धर्म रक्षा और निडरता का पाठ पढ़ाता है और यह शहीदी यात्रा उनके इन महान संदेशों को आज की पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह शहीदी यात्रा न केवल गुरु तेग बहादुर के अद्वितीय बलिदान को याद करने का अवसर है, बल्कि यह धर्मनिरपेक्षता और मानव मूल्यों की रक्षा के महत्व को भी रेखांकित करती है।
विज्ञापन

इस पवित्र यात्रा में क्षेत्र की कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लोग भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। स्थानीय निवासियों और संस्थाओं ने मिलकर यात्रा के मार्ग में विभिन्न प्रकार की सेवाओं, जैसे जलपान और लंगर की व्यवस्था की, पुष्प वर्षों, जो सामूहिक श्रद्धा और सेवा भावना का परिचायक था। इस दौरान समूचे मार्ग में भक्तिमय वातावरण छाया रहा, जिसमें कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ गूंजता रहा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उपासना, एसडीएम अजय सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश, हैफेड के पूर्व अध्यक्ष कैलाश भगत, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, बलविंदर सिंह भिंडर बलदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीम साहिब से हुई शुरुआत
शनिवार को शहीदी यात्रा ऐतिहासिक गुरुद्वारा नीम साहिब से शुरू हुई। सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ शुरू हुई यह यात्रा पूरे दिन अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ी। धर्म और मानव अधिकारों का संदेश दिया। यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगी ताकि गुरु तेग बहादुर के त्याग और बलिदान की गाथा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। यात्रा का सभी चौकों पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

कैथल । नीम साहिब गुरूदवारा में  गुरू जी को नमन करती  जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी

कैथल । नीम साहिब गुरूदवारा में गुरू जी को नमन करती जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी

कैथल । नीम साहिब गुरूदवारा में  गुरू जी को नमन करती  जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी

कैथल । नीम साहिब गुरूदवारा में गुरू जी को नमन करती जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी

कैथल । नीम साहिब गुरूदवारा में  गुरू जी को नमन करती  जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी

कैथल । नीम साहिब गुरूदवारा में गुरू जी को नमन करती जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed