फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message of nutrition and Beti Bachao to pregnant women

Kaithal News: गर्भवती को पोषण और बेटी बचाओ का संदेश

Thu, 10 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 10 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Message of nutrition and Beti Bachao to pregnant women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार को गांव मांडी सदरां स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी वर्कर कोमल रानी के नेतृत्व में हुए आयोजन में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता फैलाई गई और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में क्षेत्र की सुपरवाइजर अंजली विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए ताकि गर्भस्थ शिशु का पूर्ण और स्वस्थ विकास हो सके। साथ ही उन्होंने यह संदेश भी दिया कि बेटियां किसी भी दृष्टिकोण से बेटों से कम नहीं होतीं, उन्हें बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर गर्भवती महिलाओं परमजीत कौर और राजेंद्र कौर की पारंपरिक विधि से गोद भराई की गई। उन्हें फूलों की माला पहनाकर, उपहार व फल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरवाइजर अंजली ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और आयरन, कैल्शियम आदि जरूरी सप्लीमेंट्स समय पर लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि मां और बच्चे की सेहत के लिए यह बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी वर्कर सुखवंत कौर, शीतल देवी, सविता रानी, कर्मजीत कौर, जीतो रानी, ममता रानी, कुसुम रानी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed