{"_id":"68e028b91f033cf7110c5905","slug":"message-of-cleanliness-given-through-posters-and-slogans-kaithal-news-c-18-1-knl1004-752056-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोस्टरों, स्लोगनों से दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोस्टरों, स्लोगनों से दिया स्वच्छता का संदेश
Sat, 04 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज, चीका में शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों और स्लोगनों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया गया।
प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि स्वच्छता को अभियान नहीं, इसे अपनी जीवनशैली बनाना चाहिए। संवाद
प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि स्वच्छता को अभियान नहीं, इसे अपनी जीवनशैली बनाना चाहिए। संवाद