फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message given to youth to stay away from drugs

Kaithal News: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Wed, 15 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Message given to youth to stay away from drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन छात्राओं को जागरूकता और कौशल प्रशिक्षण का अनुभव प्रदान किया। शिविर के विशेष सत्र में माउंट एवरेस्ट विजेता और सब-इंस्पेक्टर श्याम लाल ने छात्राओं को समाज में बढ़ रहे नशे के खतरों के प्रति सचेत किया।

उन्होंने नशा मुक्त जीवन जीने के उपाय बताते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बल्कि समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने छात्राओं को किसी भी नशा संबंधित गतिविधियों की सूचना सांझा करने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और 108 का उपयोग करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


दोपहर में आयोजित सत्र में रेडक्रॉस सोसायटी के डॉ. ज्ञान चंद भल्ला ने प्राथमिक चिकित्सा की अहम विधियां सिखाई। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से पहले दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार की तकनीक बताते हुए जोर दिया कि यह जीवन बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने आज के सभी विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों प्राध्यापक गुरुदेव सिंह, गोपाल दास और अनीता वर्मा का सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। मास्टर गोपाल दास ने बताया कि यह शिविर छात्राओं को जागरूक बना रहा है, बल्कि मानवता की सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed