{"_id":"6a0f6a0e9a1bf7106d01a379","slug":"message-given-to-students-to-respect-elders-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149702-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों को बुजुर्गों के सम्मान का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों को बुजुर्गों के सम्मान का दिया संदेश
Fri, 22 May 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करतीं ब्रह्माकुमारी आशा बहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाकेंद्र राजौंद की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखौली में संगम : गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान के तहत प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा, सम्मान से बढ़े बुजुर्गों की शान, यही है भारत की सच्ची पहचान।
ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समय के सदुपयोग और अच्छी संगति अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि यह युवाओं का कीमती समय नष्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसा हम देखेंगे, वैसा ही हम बनेंगे, इसलिए श्रेष्ठ विचार अपनाना जरूरी है। आशा बहन ने विद्यार्थियों से बुजुर्गों के सम्मान की प्रतिज्ञा भी करवाई। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार व रविंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।