फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message given to save girl child and educate girl child in NSS camp of Bhagal School

Kaithal News: भागल स्कूल के एनएसएस कैंप में बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने का दिया संदेश

Fri, 15 Nov 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Message given to save girl child and educate girl child in NSS camp of Bhagal School

विज्ञापन
गुहला-चीका। शहीद सिपाही राजेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागल में एनएसएस कैंप लगाया गया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश की अध्यक्षता में लगाए गए इस कैंप में 85 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। कैंप का विषय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर केंद्रित रहा।

इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि नेशनल सर्विस स्कीम एक प्लेट फार्म है जिससे बच्चों का संपूर्ण विकास होता है। कहा कि बेटियों के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए एनएसएस स्वयं सेवक घर घर जाकर लोगों को बेटियों को बचाने व पढ़ाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


स्कूल इंचार्ज अर्चित शर्मा ने कहा के हरियाणा में लिंगानुपात में आई गिरावट चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की दिशा में स्कूल द्वारा एक रैली निकाली जाएगी व नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर प्राध्यापिका कृष्णा पूनिया, दीपाली, दर्शन सिंह, चेतन बंसल, नवल कालरा, दीपक वर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed