{"_id":"66f209104859d81be00efda6","slug":"message-given-for-peaceful-voting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-482880-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शांतिपूर्वक मतदान का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शांतिपूर्वक मतदान का दिया संदेश
Tue, 24 Sep 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गांव नीमवाला, नरवल, किच्छाना व राजौंद में विधानसभा चुनाव के लिए लोगों को शांतिपूर्वक मतदान का संदेश देने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन व सुरक्षा बलों की ओर से रूट मार्च के दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। राजौंद थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील की है कि वह निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे। रूट मार्च निकालते हुए लोगों को निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने का विश्वास दिलाया तथा शांतिपूर्वक मतदान करवाने में सहयोग करने की अपील की। संवाद