{"_id":"67ec40b048b9d872fc05bc0f","slug":"memories-of-former-students-revived-at-student-reunion-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615183-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्र मिलन समारोह में पूर्व विद्यार्थियों की यादें ताजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्र मिलन समारोह में पूर्व विद्यार्थियों की यादें ताजा
Wed, 02 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल में पूर्व छात्र (एलुमनाई) मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 1980 से 2010 तक के पूर्व छात्र,महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ और वर्तमान विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ मुलाकात कर अपनी पुरानी यादें ताजा कीं।
पूर्व विद्यार्थियों में विभिन्न प्रतिष्ठित कृषि संगठनों, उर्वरक कंपनियों, बैंकों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों के उच्च अधिकारी आदि शामिल रहे। उनका कहना था कि यह आयोजन न केवल यादगार रहा बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना।
कार्यक्रम मुख्यातिथि के तौर पर प्रिंसिपल डाॅ. ओपी चौधरी ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (आईएफएफसीओ) डाॅ. मंगेराम ने की। मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. एसआर वर्मा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाना, पुराने दिनों की यादें ताजा करना,आपसी सहयोग व नेटवर्किंग को बढ़ावा देना, अनुभव साझा करना और संस्थान के विकास में योगदान देना था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों के प्रमुखों ने वर्तमान विद्यार्थियों को रोजगार सहायता देने और परिसर साक्षात्कार आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व छात्र समिति का गठन किया गया। इसमें डाॅ. मंगेराम को अध्यक्ष और 10 अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। डाॅ. मेहरचंद, डाॅ.अश्विनी, डाॅ. आरएस गढ़वाल, डाॅ. सुमित सहित कृषि महाविद्यालय एवं चावल अनुसंधान केंद्र कौल का स्टाफ मौजूद रहा।