{"_id":"64710e28b5ac8ea4940e9117","slug":"memorandum-submitted-for-ban-on-bathing-in-canal-kaithal-news-c-18-1-132770-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नहर में नहाने पर पाबंदी के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नहर में नहाने पर पाबंदी के लिए सौंपा ज्ञापन
Sat, 27 May 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। प्रदेश में पिछले 24 दिनों में 23 लोगों की नहर के पानी में डूबने से मौत हुई है। ऐसे हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से नहर में नहाने की पाबंदी लगाने की मांग के संदर्भ में जीवन रक्षक दल ने डीसी जगदीश शर्मा व एसपी अभिषेक जोरवाल को ज्ञापन सौंपा।
जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू डोहर ने कहा कि अब गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली है। छुट्टियों के दौरान बच्चे नहर और तालाबों में नहाने के लिए जाते हैं। वह गहरे पानी के अंदर चले जाते हैं जिससे बच्चे को पानी से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उनके डूबने का हमेशा खतरा बना रहता है। इसलिए ही जीवन रक्षक दल मांग करता है कि कैथल के आसपास जो भी नहरे हैं या तालाब हैं उन पर पुलिस की गश्त लगाई जाए।
डीसी से मांग की गई कि नहरी विभाग को वी संचेत किया जाए कि वह भी अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए। ऐसे बच्चों को नहर के आसपास न आने दें। जहां भी नहाने के प्वांइट बने हैं, वहां पर बोर्ड लगाया जाए। इस पर डीसी ने तुरंत सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को तुरंत फोन किया और बोर्ड लगाने के लिए आदेश जारी किए। गांव में मुनादी करवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस समय शहर व इसके आस-पास के बाहरी इलाकों से गुजर रही नहरों पर कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। इस मौके पर प्रवीण शर्मा ,राकेश जेई, सतवीर वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।