फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Members of the Patanjali Yoga Samiti celebrated Herb Day.

Kaithal News: पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने मनाया जड़ी-बूटी दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Members of the Patanjali Yoga Samiti celebrated Herb Day.
पतंजलि योग समिति ने जड़ी-बूटी दिवस मनाकर किया औषधीय पौधों का वितरण। संवाद
गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति व उसके आंगिक संगठनों के तत्वावधान में मंगलवार को पतंजलि योग भवन में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। पतंजलि जिला प्रभारी और आचार्य हरिओम व भारत स्वाभिमान प्रभारी जयभगवान की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जड़ी बूटी दिवस कार्यक्रम में साधकों को पतंजलि युवा प्रभारी महावीर प्रजापति व योग शिक्षक ईश्वर सिंगला ने योग साधना कराई। हवन के बाद पतंजलि के सदस्यों ने आचार्य बालकृष्ण की दीर्घायु और निरोग जीवन की प्रार्थना की। इसके बाद पंतजलि सदस्यों को आंवला, गिलोय, बहेडा, रीठा, नीम, सेवल, एलोवेरा, पत्थरचटा, नींबू, नारंगी, अश्वगंधा, सर्पगंधा और अमलतास आदि के औषधीय पौधों का वितरण किया गया। आचार्य हरिओम ने कहा कि हम सेवाधर्म और सखाधर्म दोनों एक साथ निभा रहे हैं। श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने आयुर्वेद, शिक्षा, अनुसंधान, लेखन, समाजसेवा, कृषि और सूचना एवं प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य जनता को आयुर्वेद की ओर उन्मुख करने का एक हमारा प्रयास है। लोग आयुर्वेद को जाने और उनके महत्व को समझे यही पतंजलि का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक उपचार या हजारों साल पुरानी विधि है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, राजेश शर्मा, इंद्रमोहन मित्तल, सुंदरलाल जैन, डिम्पल कुमार और दीपक जिंदल मौजूद रहे।

पतंजलि योग समिति ने जड़ी-बूटी दिवस मनाकर किया औषधीय पौधों का वितरण। संवाद

पतंजलि योग समिति ने जड़ी-बूटी दिवस मनाकर किया औषधीय पौधों का वितरण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed