फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Members of the National Cleanliness Commission heard the problems

राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Members of the National Cleanliness Commission heard the problems
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार ने कहा कि सफाई कर्मियों की सभी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखकर उन्हें समयबद्ध प्रशासन मुहैया करवाएं। सभी कर्मचारियों का तिमाही हेल्थ चैकअप होना चाहिए। इसके साथ-साथ मौसम के अनुसार वर्दी, जूते, गलब्ज इत्यादि मूलभूत चीजें समय पर दी जाएं। वेतन भत्ते भी ठीक समय पर मिलने चाहिए, ताकि इस वर्ग को किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार कोयल कॉम्प्लेक्स के सभागार में अधिकारियों की बैठक तथा सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के दौरान बोल रही थी। डीसी प्रदीप दहिया, एसपी लोकेंद्र सिंह, डीएमसी समवर्तक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सदस्य अंजना पंवार ने कहा कि सफाईकर्मी हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। सफाई कर्मियों को साल में दो बार वर्दी के साथ-साथ बरसात के मौसम में काम करने के लिए रेन कोट भी उपलब्ध करवाए जाएं। आउटसोर्स पर लगे सफाई कर्मचारियों को भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। डीसी प्रदीप दहिया ने आयोग की सदस्य को फीडबैक देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य जांच, सैनिटाइजर, मास्क, गलब्ज व अन्य जरूरत की चीजें मुहैया करवाई जाती हैं। जिले में सिर पर मैला ढ़ोने का कोई भी मामला नही है। जो भी सुझाव व दिशा-निर्देश आयोग की सदस्य द्वारा दिए गए हैं, उन सभी को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने आयोग की सदस्य को मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी प्रदीप दहिया, एसपी लोकेंद्र सिंह, डीएमसी समवर्तक सिंह, एसडीएम संजय कुमार, विरेंद्र ढुल, नवीन कुमार, सीटीएम अमित कुमार, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, ईओ बलबीर रोहिला, शिव चरण, महेंद्र बिढलान, अनूप कुमार, विक्की टांक, अनिल सौदा, बसाऊ रामके अलावा सभी नगर पालिका सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार ने अपने दौरे के दौरान मानसून सीजन को देखते हुए सफाई कर्मियों को रेन कोट मुहैया करवाने की बात कही, जिस पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही रेन कोट मंगवाएं और सफाई कर्मचारियों को वितरित करवाएं। आयोग सदस्या के टीकाकरण के निर्देश पर डीसी के आदेश पर जिन सफाई कर्मचारियों को टीका नही लगा था, उन्हें वहीं कार्यक्रम स्थल पर टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed