फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mehak got first place in speech, Sahil got second place.

Kaithal News: भाषण में महक प्रथम, साहिल को दूसरा स्थान

Wed, 20 Nov 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mehak got first place in speech, Sahil got second place.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई की ओर से रानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में महक ने प्रथम और साहिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार कविता पाठ प्रतियोगिता में माफ़ी ने प्रथम एवं शीतल ने द्वितीय स्थान, नृत्य प्रतियोगिता में रघुवीर ने प्रथम एवं रंजू ने द्वितीय स्थान, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में केशव ने प्रथम एवं रघुवीर ने द्वितीय स्थान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिमांशी ने प्रथम एवं दिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. आनंद कुमार और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू शामिल हुए। एबीवीपी के जिला प्रमुख डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रो. आनंद कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को वीरांगना लक्ष्मीबाई के जीवन और उनके देश प्रेम से प्रेरणा लेते हुए देश और समाज की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। डॉ. मनोज कुमार भांबू ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेते हुए एक लक्ष्य आधारित करना चाहिए और फिर जी जान से उसे प्राप्त करने के लिए जुट जाना चाहिए। डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए न जाने कितने ही गुमनाम शहीदों ने अपने प्राणों का त्याग कर दिया। आज हम उनके बलिदान के स्वरूप आज़ादी की सांस ले रहे हैं।

कार्यक्रम और मंच का संचालन नगर मंत्री नितिन और कॉलेज इकाई के अध्यक्ष आदित शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में एबीवीपी के जिला संयोजक जसबीर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिमरन, कॉलेज उपाध्यक्ष साहिल, सोशल मीडिया प्रमुख विनय, एनएसएस कोऑर्डिनेटर

प्रदीप कुमार, कॉलेज सह मंत्री गुरविंद्र सहारण, प्रो. सुभाष शर्मा, डॉ. मोनिका जाखड, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सीमा जांगड़ा, प्रो. विरेंद्र खटकड़ और डॉ. मेहर सिंह उपस्थित रहे।

उधर, इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में स्व. इंदिरा गांधी और वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने शिरकत की।

कार्यक्रम में आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी और वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के भारत के लिए योगदानों को संगीत, भाषण और कविता के माध्यम से याद किया। प्रबंधक समिति के प्रधान श्री राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरों की भांति लड़ने वाली रानी लक्ष्मीबाई हमारी छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत रही हैं। उनके नाम पर ही कॉलेज का नाम रखा गया।


कॉलेज प्राचार्या डॉक्टर आरती गर्ग ने बताया कि महिलाओं के उत्साह वर्धन के लिए अगर सबसे पहले किसी का नाम आता है तो वो इंदिरा गांधी जी और रानी लक्ष्मी बाई का ही है। इस मौके पर सीमा सुनेजा, आरती सिंगला, मोनिका भारद्वाज, राधिका शर्मा, हेमलता, अलका गोयल, मोनिका गूगलानी, प्रियंका बिंदलिश आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed