फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Meeting of sadhus tomorrow for the arrest of dacoits

डकैतों की गिरफ्तार की लेकर साधुओं की बैठक कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Meeting of sadhus tomorrow for the arrest of dacoits
कैथल। गांव बाबा लदाना में महंत को बंधक बना साढ़े आठ लाख की लूटने के मामले में शुक्रवार को साधुओं की बैठक डेरा बाबालदाना में होगी। इसके बाद आरोपियों को पकडऩे के लिए डीसी का साधु ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी मठ में नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार की आंधी रात को डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी मठ के करीब सात लाख रुपये, चार तोले से ज्यादा की चार सोने की अंगूठी और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इससे पहले महंत को डंडे और लाठियों के बल पर आरोपियों ने महंत को कमरे में बंधक बनाया। कोई सबूत न बचे, इसलिए कैमरे की डीवीआर भी नकाबपोश साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मकसूद अहमद, सीआईए वन और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। मठ के महंत दूजपुरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे बाबा राजपुरी मठ गांव बाबा लदाना की गद्दी पर आसीन हैं। मठ का सारा कामकाज और लेनदेन उनकी देखरेख में होता है। इस मामले में साधु समाज की बैठक आगामी शुक्रवार को डेरे में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed