फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Meeting of Employees Union Haryana held in Municipal Council Office

Kaithal News: नगर परिषद कार्यालय में हुई कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Employees Union Haryana held in Municipal Council Office
कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक कमेटी की विस्तारित बैठक ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय में हुई। बैठक का संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने किया। इसमें नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठनकर्ता व एसकेएस के जिला प्रधान शिवचरण ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिड़लान, ब्लॉक वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार मंचल, कैशियर जगदीश कुमार, उपप्रधान पंकज गिल, सूखा नौच, अमित कुमार जालन्धरी, संगठन कर्ता रामशरण कल्याण, मुख्य सलाहकार सुमेश राणा, रवि कल्याण, प्रैस सचिव कपिल कल्याण, शीशपाल पुहाल, सहसचिव मुकेश कुमार आदि ने सभी नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों का चुनाव के दाैरान किये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

शिवचरण ने बैठक में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य मे तीसरी बार बनी भाजपा सरकार लगातार नगरपालिका कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी करके किये गए समझो तो को लागू करने में आना कानी कर रही है। उन्होंने कहा 2022 में लंबे आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने पे रोल के सभी कर्मचारियों को पक्का करने व ठेकेदार प्रथा पर रोक लगने का वादा करके लैटर जारी किया था लेकिन कर्मचारियों को पक्का नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवम्बर 2024 में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने जींद में शहरी व ग्रामीण सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन 27000 हज़ार करने का वादा किया था। जिसे 5 से 6 महीने के बाद भी लागू नहीं किया। इस बढ़ती मंहगाई में कर्मचारियों को 7 से 8 हज़ार रुपये में अपने परिवार का पालन पोषण करने पर मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने ने आगे कहा कि जल्द ही राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियो व मांगो को लेकर आंदोलन करने पर मजबूर होगे और एसकेएस के कार्यक्रमो में बढ़चढ क़र भाग लेगें। बैैठक में सूरज सोहोता, दिनेश कुमार राजोन्द कुमार और सुशिल कुमार दरोगा, सुरेन्द्र कुमार, राजन विकास टांक, सन्नी कांगडा, रामदेव, सुरेश कुमार कैलरम, डिपल बैद देशराज, संजीव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed