फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Meet the children living in the children's shelter

Kaithal News: बाल आश्रम में रह रहे बच्चों से मिलकर जाना हाल

Wed, 08 Nov 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Meet the children living in the children's shelter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत मंगलवार को एक और गुमशुदा महिला को सीवन से ढूंढकर परिवार के हवाले कर दिया। इसके अलावा

पुलिस की टीम ने कमेटी चौक कैथल के पास स्थित बाल आश्रम का दौरा किया और वहां रह रहे बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना। वहां पर 11 छोटे व छह बड़े बच्चे रह रहे हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस ने नवंबर माह में ‘ऑपरेशन स्माइल’ के नाम से मुहिम चलाई गई है। इसके तहत गुमशुदा, बाल मजदूर या अन्य प्रकार से शोषित बच्चों व महिलाओं को ढूंढ़कर परिजनों तक पहुंचाकर उनकी मुस्कान लौटाने का काम किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल के दौरान पुलिस ने सीवन क्षेत्र से गुम हुई एक महिला को कैथल शहर से ढूंढा और परिजनों को सौंप दिया। थाना सीवन के तहत एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार 25 अक्तूबर को एक व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। नियमानुसार कार्रवाई के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

चार बच्चों को भीख मांगते पकड़ा

मानव तस्कर निरोधक दस्ता की टीम ने ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत चार बच्चों को भीख मांगते हुए पकड़ा और उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राणा बंसल ने बताया कि बच्चों से भीख मंगवाना बाल मजदूरी करवाना दंडनीय अपराध है। बच्चों को पढ़ा-लिखा कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं बाल कल्याण समिति ने माता-पिता वह बच्चों की काउंसलिंग करवाई। इसमें मां-बाप को समझाया कि बच्चों का पाल पोषण अच्छे से करें और उन्हें स्कूल में दाखिला करवाकर उन्हें शिक्षित बनाएं ताकि बच्चे पढ़ लिखकर अपने भविष्य को सुधार सके बाल कल्याण समिति सदस्य प्रदीप सिंगला व अंजू जिंदल ने बताया कि यदि कोई भी बच्चा जिले में भीख मांगता पकड़ा गया या कोई भी दुकान पर काम करता हुआ पाया तो उनके खिलाफ जेजे एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed