फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Medicine and diet are essential for a TB-free India: Dr. Kiran

टीबी मुक्त भारत के लिए दवा-आहार जरूरी : डॉ. किरण

Tue, 19 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Medicine and diet are essential for a TB-free India: Dr. Kiran
मरीजों में पोषण किट बांटती डॉॅ.किरण संधू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। टीबी (क्षय रोग) से पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का नियमित सेवन, संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार, सकारात्मक सोच और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। यह बात टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपमंडल नागरिक अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण सिंधु ने कहीं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. किरण सिंधु ने कलायत क्षेत्र के टीबी मरीजों अनुज, अंजू देवी, रानी, वंदना, रवि, राजेश सहित दर्जनों मरीजों को नि:शुल्क पोषण किट वितरित कीं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के निजी सहयोग से एकत्रित राशि से इन पोषण किटों की व्यवस्था की गई, ताकि मरीजों को बेहतर पोषणयुक्त भोजन मिल सके और वे जल्द स्वस्थ हो सकें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों की जांच और उपचार नि:शुल्क किया जाता है। इसके अलावा उपचार के दौरान प्रत्येक मरीज को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है, जिससे वे पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मित्तल ने कहा कि केवल खांसी ही टीबी का लक्षण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलगम वाली खांसी, बलगम में खून आना, लगातार बुखार, थकान, सीने में दर्द, रात को अत्यधिक पसीना आना, वजन कम होना, शरीर के किसी हिस्से में गांठ बनना तथा हाल के शारीरिक बदलाव भी टीबी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते जांच करानी चाहिए।


इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहिल, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुमित्रा और निर्मल, ब्लॉक आशा कॉर्डिनेटर सुनीता देवी, अरविंद ओटीए तथा राकेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed