फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   medical investigation

जिला अस्पताल में सप्ताह में पांच दिन मिलेगी मेडिकल जांच की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
medical investigation
जिला अस्पताल में मेडिकल जांच को लेकर अब लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लाभार्थियों को जिला अस्पताल में अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए जाना पड़ता था। मेडिकल सुविधा सप्ताह के दो दिन सोमवार व वीरवार को निर्धारित की हुई थी। जिसमें अधिकतर लाभार्थी मेडिकल की जांच के बिना ही वंचित रह जाते थे। उन्हें दोबारा अस्पताल में आने के लिए भेजा जाता था। लेकिन अब लाभार्थियों को किसी प्रकार कोई परेशानी नहीं होगी। अब सप्ताह में पांच दिन मेडिकल जांच की सुविधा मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस को बनाने के लिए इस सुविधा की अवधि बढ़ाकर पांच दिन की कर दी है। ताकि अस्पताल में एकदम से भीड़ जमा न हो। सप्ताह में पांच दिन सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिला अस्पताल में लाभार्थी किसी भी समय अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकता है। शनिवार व रविवार को नहीं होगी स्वास्थ्य की जांच।
विज्ञापन

रोजाना 50 आवेदकों का होगा मेडिकल: विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शारीरिक स्वास्थ्य की जांच करवानी अवश्य है। जिसके लिए जिला अस्पताल में मेडिकल जांच की व्यवस्था की गई। लॉकडाउन के दौरान मेडिकल जांच कम की हुई थी। लेकिन जैसे ही अनलॉक शुरू हुआ तो सरकारी कार्यालयों पब्लिक डीलिंग आरंभ हुई तो जिला अस्पताल में भी मेडिकल जांच के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। भीड़ को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सप्ताह के पांच के दिन स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जिसमेें रोजाना 50 लोगों के ही स्वास्थ्य की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 50 से अधिक होते है मेडिकल: विभाग से मिली जानकारी अनुसार वैसे तो विभाग द्वारा 50 आवेदकों के मेडिकल जांच की अनुमति है। इसके बावजूद भी लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो करीब 70 आवेदकों की मेडिकल जांच होती है।

आवेदकों को मिलेगी सुविधा: जिला अस्पताल के पीएमओं डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विभाग द्वारा मेडिकल जांच के लिए सप्ताह के पांच निर्धारित किए है। जिनमें शनिवार व रविवार को छोड़कर बाकि दिन आवेदक अपना मेडिकल करवा सकता है। इसके एमेंरजेंसी व अन्य डॉक्टर्स स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed