फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Medical council is also serious in case of closure of platelets machine

हरियाणा मेडिकल कौंसिल सदस्य डा. अशोक गर्ग ने लिया संज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Medical council is also serious in case of closure of platelets machine
प्लेटलेट्स मशीन बंद होने के मामले में मेडिकल कौंसिल भी गंभीर
विज्ञापन

कौंसिल के सदस्य डॉ. गर्ग ने मामले में प्रधान चिकित्साधिकारी से की बातचीत
मशीन को शीघ्र चालू करने की उठाई मांग
मशीन बंद होने से लोगों को हो रही हैं परेशानियां, दूसरे जिलों से लानी पड़ रही है प्लेटलेट्स
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी प्लेट्लेस निकालने वाली मशीन के मामले को अब हरियाणा मेडिकल कौंसिल ने भी गंभीरता से लिया है। हरियाणा मेडिकल कौंसिल के सदस्य डा. अशोक गर्ग ने इस मामले में अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी से बातचीत कर बंद पड़ी प्लेटलेट्स की मशीन को जल्द शुरू करने का आग्रह किया है।
गौरतलब है कि डेंगू के सीजन में बंद पड़ी प्लेटलेट्स मशीन का संचालन न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। डेंगू के मरीजों को मजबूरन दूसरे जिलों से प्लेटलेट्स लेकर खरीदनी पड़ रही है। जबकि सरकारी अस्पताल में सुविधा होने के बावजूद लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बता दें कि कि प्लेटलेट्स निकालने वाली मशीन जिला नागरिक अस्पताल में पिछले एक साल से रखी गई है। पिछले साल इसे चलाने के लिए कोई डॉक्टर नहीं था। जबकि इस बार डॉक्टर मिला है, लेकिन लाइसेंस नहीं बना है। इसी कारण से ही मशीन नहीं चल पा रही है।
विज्ञापन

यह लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग की अलग से केबिन न बनाने की स्थिति के कारण नहीं मिल पा रहा है। इस मशीन के खराब होने आम लोगों को हो रही परेशानी से संबंधित खबरों को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिला नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने कहा कि प्लेटलेट्स बनाने वाली मशीन का लाइसेंस बनाने के लिए अब विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखा गया था। इसके चलाने के लिए कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही यह चालू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed