Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Medha gets rewarded, now dreams will take flight

Kaithal News: मेधा को इनाम, अब सपनों को मिलेगी उड़ान

Sun, 08 Oct 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Medha gets rewarded, now dreams will take flight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय की लक्ष्य प्राप्ति प्रोत्साहन योजना (एलपीपीवाई) के तहत चयनित विद्यार्थियों की इंटरेक्शन कम कार्यशाला की। इसमें 15 विद्यार्थियों को परीक्षा के बाद छात्रवृत्ति के लिए चुना गया। इन्हें उद्योगपति एवं कॉलेज के पुरातन छात्र सुशील बंसल की ओर से पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति मिलने से इन विद्यार्थियों को अब अपने सपनों की उड़ान पूरा करने का हौसला मिलेगा।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का परीक्षा के बाद चयन किया जाता है एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाई जाती है। पांच लाख की यह स्कॉलरशिप शहर के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं पुरातन छात्र सुशील बंसल हर साल देते हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुशील बंसल पहुंचे। उन्होंने कहा कि उच्च उद्देश्य के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है, जो करना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और साथ ही चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। योजना की संयोजिका डॉ. गीता गोयल ने पिछले तीन वर्षों 2021-22, 2022-23, 2023-24 के सभी चयनित विद्यार्थियों की उपलब्धियां पर पीपीटी के माध्यम से चर्चा की और योजना के लाभ बताए। इस मौके पर तीनों वर्षों के 69 विद्यार्थियों को बुलाया गया। इनमें प्रिया, आदित्य, विभा, बबिता, पूजा, विपुल, आस्था विद्यार्थियों ने अपने सुखद अनुभव को साझा कर सभी को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच का संचालन डॉ. विशाल आनंद, डॉ. रितु वालिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद करते हुए डॉ. मनोज बंसल ने कहा कि सभी लाभार्थी भविष्य में इसी प्रकार सहयोग को समाज में वितरित करें। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य डॉ. सुरेंद्र आर्य, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. संजय गर्ग व डॉ. नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed