{"_id":"68cdbf70eed5cbafbf0865ad","slug":"maximum-solar-power-connections-in-balu-kaithal-news-c-245-1-kht1005-138130-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बालू में सर्वाधिक सोलर बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बालू में सर्वाधिक सोलर बिजली कनेक्शन
Sat, 20 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
19केएलटी53: कलायत के गांव बालू में बिजली निगम द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत उपमंडल का मॉडल गांव बालू ने हरियाणा में सर्वाधिक सोलर बिजली कनेक्शन लेने वाले गांव के रूप में नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को इस उपलब्धि के तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं को 49 लाख रुपये की बड़ी सौगात भी दी गई। इस बड़े गांव में तीन पंचायतें हैं।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत इस गांव में बिजली निगम कैथल के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया की अध्यक्षता में जागरूकता अभियान और कैंप का आयोजन किया गया। योजना की प्रक्रियाओं को पूरा करने में कार्यकारी अभियंता मनीष दलाल और उपमंडल अभियंता अंकित रंगा ने टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने वाले 99 लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से 49 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि योजना के तहत दो किलोवाट के कनेक्शन पर केंद्र सरकार 60 हजार रुपये और हरियाणा सरकार 50 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान करती है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को 1 लाख 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। उन्होंने बताया कि 20 जून 2025 तक जारी कनेक्शनों के अनुसार राज्य सरकार ने 14 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी पात्र उपभोक्ताओं को जारी की है। कैथल जिले के लिए 810 उपभोक्ताओं को कुल 4 करोड़ 4 हजार रुपये की सब्सिडी दी गई है, जो पूरे हरियाणा में किसी भी जिले में दी गई सबसे अधिक सब्सिडी है। इस तरह, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिला कैथल के लिए नई रोशनी साबित हो रही है।
दूसरों के लिए प्रेरणा बने गांव बालू के लोग
ग्रामीणों ने बताया कि सोलर कनेक्शन लगवाने के बाद उनके बिजली बिलों में भारी कटौती हुई है। अधिकांश उपभोक्ताओं का बिल कई महीनों से शून्य आ रहा है। इस योजना से ग्रामीण 20-25 वर्षों के बिजली खर्च के भार से मुक्त हो रहे हैं। गांव में दीपावली से पहले ही रोशनी का उत्सव महसूस किया जा रहा है। अधीक्षक अभियंता सोम्बीर भालोठिया ने जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गांव बालू के उदाहरण से प्रेरणा लें और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर कनेक्शन लगवाकर अपने बिजली बिलों में कटौती का लाभ उठाएं।