फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mataur's daughter Manisha Moun won silver medal in national boxing.

Kaithal News: मटौर की बेटी मनीषा मौण ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी में जीता रजत पदक

Sun, 09 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mataur's daughter Manisha Moun won silver medal in national boxing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मटौर गांव की बेटी मनीषा मौण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। वहीं, उनके गांव और परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित 38वीं राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मनीषा मौण ने 60 किलो भार वर्ग में भाग लेकर शानदार खेल का
विज्ञापन


प्रदर्शन किया।

मनीषा मौण ने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीते हैं और देश का नाम रोशन किया है। वह कई वर्षों से आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में कोच गुरमीत सिंह से मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान और बधाइयां ःमनीषा की इस उपलब्धि पर उन्हें जिला खेल अधिकारी राजरानी, कोच राजिंद्र सिंह, कोच गुरमीत सिंह, विक्रम ढुल, अमरजीत सिंह, पीटीआई सुनील कुमार, बुटा सिंह विर्क, मुख्यध्यापक विजय कुमार, खेल एईओ रमेश चहल, आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला समेत कई पदाधिकारियों ने बधाई दी।

ऐसे मिली सफलता

n
पहले मुकाबले में उन्होंने तेलंगाना की खिलाड़ी अपर्णा को हराया।

n
-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिजोरम की लालरेमरुती को 5-0 से मात दी।

n
सेमीफाइनल में पंजाब की सिमरनजीत कौर को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

n
फाइनल मुकाबले में एसएससीबी की खिलाड़ी जसमीन से कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित हो गईं।

मनीषा मौण की प्रमुख उपलब्धियां

n
2018 में आइबा ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

n
वर्ष 2019 में थाईलैंड एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक

n
वर्ष 2019 में आइबा ओपन प्रतियोगिता में रजत पदक

n
वर्ष 2019 में दिल्ली बिग बाउट प्रतियोगिता में रजत पदक

n
वर्ष 2020 में जर्मनी केमिस्ट्री कप में स्वर्ण पदक

n
वर्ष 2021 में हिसार सीनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग में रजत पदक

n
वर्ष 2022 में तुर्की विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक

-वर्ष 2022 मे भोपाल सीनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक

n
वर्ष 2023 में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

n
वर्ष 2024 मई में कजाकिस्तान के अस्ताना में तीसरे एलोर्डा कप में 60 किलोग भार वर्ग में रजत पदक।

n
वर्ष 2024 में भारत सरकार की ओर से अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

उपलब्धियों से मनीषा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान को और अधिक मजबूत किया है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed