फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman's death, case on husband-mother-in-law

Kaithal News: क्योड़क में विवाहिता की मौत, पति-सास पर केस

Tue, 11 Apr 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman's death, case on husband-mother-in-law
कैथल। गांव क्योड़क में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उसे दहेज के लिए मारने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पानीपत के पट्टी कल्याणा निवासी रामचंद्र ने सदर थाने में शिकायत दी कि उसके पास एक लड़का और पांच लड़कियां थीं। उसने अपनी सभी लड़कियों की शादी कैथल के क्योड़क गांव में की हुई है। उसकी 27 वर्षीय लड़की सोनिया की शादी 2019 में राहुल के साथ की गई थी। शादी के बाद सोनिया के दो साल की लड़की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिन बाद ही सोनिया को उसका पति राहुल व उसकी सास संजोग्ता दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस संबंध में दोनों परिवारों की कई बार बातचीत हुई पर नतीजा सिफर रहा। परेशान होकर बेटी सोनिया कई बार मायके भी आई लेकिन रिश्तेदारों के कहने पर उसे वापस भेज दिया जाता था।
विज्ञापन


रामचंद्र का कहना है कि इतना सब होने के बावजूद ससुरालियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और वे लगातार उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे। सोनिया ने बताया था कि पति व सास गाड़ी मांग रहे हैं। तीन दिन पहले उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि वह गर्भवती है, लेकिन पति व सास इस बात का भी लिहाज नहीं करते हैं। आरोप लगाया था कि वे उसके साथ मारपीट करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचंद्र ने बताया कि गत नौ अप्रैल को उसे करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि सोनिया की मौत हो गई। वह अपने परिवार वालों को साथ क्योड़क पहुंचा। वहां पर लड़की का शव बरामदे के फर्श पर रखा था। उसके गले पर फंदे का निशान था। उन्हें यह भी पता चला है कि आठ अप्रैल की रात को राहुल व संजोग्ता ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की थी। आरोप लगाया कि पति व सास ने कम दहेज लाने के कारण उसकी लड़की को चुन्नी से फंदा लगाकार मार डाला है। जांच अधिकारी एएसआई दयानंद ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed