फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman takes her own life after accusing five people, including her husband, of harassment.

Kaithal News: पति समेत पांच लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगा विवाहिता ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman takes her own life after accusing five people, including her husband, of harassment.
कैथल। शहर के पुंज मोहल्ले में करीब 24 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले विवाहिता ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका के परिजनों की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इनमें सास-ससुर, ननद-ननदाई शामिल हैं। एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला के मामा बजरंग राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भांजी ज्योति की शादी नवंबर 2025 में रैली गोदाम निवासी नवीन बंसल के साथ हुई थी। परिवार ने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार शादी में दान-दहेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर ज्योति को परेशान किया जाने लगा। ज्योति ने आत्महत्या से पहले छोड़े सुसाइड नोट में अपनी परेशानी का जिक्र किया है। मैं ज्योति यह कहना चाहती हूं कि मेरी मौत का कारण सिर्फ और सिर्फ मेरे ससुराल वाले हैं। जिस दिन से मेरी शादी हुई, तब से मेरी सास मुझे लेने देने के लिए रोज ताने दिया करती थी।
मेरी मां ने अपनी हैसियत से ज्यादा उन्हें दिया, फिर भी मेरी सास का पेट नहीं भरा। रोज-रोज तो मेरे साथ झगड़ा करती थी। मेरा 15 तोले सोना भी उसने छीन लिया। चांदी के सिक्के सब रख लिए। दूसरी शादी करवाने के चक्कर में मेरी जिंदगी बर्बाद की है।
मेरी सास ने मुझ पर बहुत अत्याचार किए। मेरी मां के पास जो था, उन्होंने सब शादी पर खर्च कर दिया। अब मैं मेरी मां और भाभी पर और बोझ नहीं बनना चाहती। इसलिए मैं अपनी जान देकर जा रही हूं।

घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मामले में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि ज्योति को दहेज के लिए परेशान किया गया, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed