फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman missing from home, FIR lodged

Kaithal News: विवाहिता घर से लापता, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 28 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman missing from home, FIR lodged
कैथल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 32 वर्षीय विवाहिता घर से लापता हो गई। रात को उसने अपने दो बच्चों को घर पर ही छोड़ दिया। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी शादी लगभग 10 साल पहले कैथल की एक कॉलोनी निवासी युवती से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं—9 वर्षीय लड़का और 7 वर्षीय लड़की। 25 जनवरी की रात खाना खाने के बाद पति घर से बाहर गए थे। इसी दौरान महिला अपने बच्चों को छोड़कर घर से बाहर चली गई। महिला अपने साथ मोबाइल भी नहीं ले गई। पुलिस ने बताया कि बच्चों ने भी पुष्टि की कि उनकी मां बिना किसी को बताए घर से गई। अलमारी की जांच में लगभग 22 हजार रुपये गायब पाए गए। डीएसी वीरभान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed