{"_id":"68e15ec64142985ce70cae5f","slug":"married-woman-killed-by-poisoning-in-laws-accused-kaithal-news-c-18-1-knl1004-752676-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जहर से विवाहिता की गई जान ससुरालियों पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जहर से विवाहिता की गई जान ससुरालियों पर लगाए आरोप
Sat, 04 Oct 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रमाणा-रमाणी गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की जहर से मौत के मामले में पुलिस ने पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति लगातार उसे परेशान करता रहा। उन्होंने कई बार समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। शुक्रवार को विवाहिता ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
शनिवार को अस्पताल पहुंची मृतक महिला की बहन बिंदू और अंकल सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी लड़की अंजलि की शादी 2019 में रमाणा-रमाणी के नरेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे बार-बार परेशान करता और कई बार मारपीट भी करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अंजलि को जहर देकर मारा गया है। मृतका के दो बेटे हैं और उसका मायका फतेहाबाद में है।
विज्ञापन
दूसरी ओर पूंडरी थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर महिला के पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।