फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman found hanging in Majra Rehra

Kaithal News: माजरा रेहड़ा में फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Sun, 08 Mar 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in Majra Rehra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। माजरा रेहड़ा गांव में 34 वर्षीय विवाहिता मंजीत घर में फंदे पर लटकी मिली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना छह मार्च की बताई जा रही है। मृतका के भाई सुरेंद्र निवासी कुचराना कलां (जिला जींद) ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन की हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका की सास अंगुरी, ससुर राजकुमार, जेठ अशोक और जेठानी सुमन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतका के भाई सुरेंद्र ने बताया कि मंजीत की शादी वर्ष 2014 में गांव माजरा रेहड़ा निवासी नवीन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज को लेकर उसे ताने देने लगे थे। आरोप है कि बीते कई वर्षों से उसकी बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार घटना के समय मृतका का पति घर पर नहीं था और खेत में काम करने गया हुआ था। उनका आरोप है कि पति के खेत जाने के बाद सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों को सुबह करीब 11 बजे फोन कर घटना की जानकारी दी गई। मृतका का एक करीब दस वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच : राजौंद थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

फोन रखने पर भी थी पाबंदी : सुरेंद्र

मृतका के भाई सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी बहन को मोबाइल फोन तक नहीं रखने देते थे। वह अपने मायके वालों से ठीक से बात भी नहीं कर पाती थी। कई बार उसे फोन दिया गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसका फोन तोड़ दिया जाता था।


उन्होंने बताया कि उसकी बहन को घर में एक तरह से कैद करके रखा जाता था ताकि वह अपनी परेशानी किसी को न बता सके। घर में जेठ-जेठानी और सास-ससुर उस पर लगातार दबाव बनाए रखते थे। उसे पूरे घर में से केवल एक कमरा दिया गया था, जहां वह रहना, खाना और नहाना करती थी। परिजनों के अनुसार कई बार इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। भाई का आरोप है कि पति ने भी कभी अपने माता-पिता का विरोध नहीं किया और हमेशा उनका ही साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed