फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman dies in Pai village, case against in-laws

Kaithal News: पाई गांव में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर केस

Sat, 18 Mar 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in Pai village, case against in-laws
कैथल। पाई गांव में एक विवाहिता की तीन दिन पूर्व हुई मौत को परिजनों ने दहेज के लिए हत्या की वारदात बताई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी विवाहिता दानवी (22) का पाई निवासी राजेंद्र के साथ वर्ष 2019 में विवाह हुआ था। ससुराल पक्ष का कहना है कि 14 मार्च को दानवी की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। इसके बाद मामले में उसके मायके पक्ष को जानकारी मिली। उसका मायका पक्ष वीरवार को पूंडरी थाने में पहुंचा। जहां मृतका की मां बिजनौर निवासी कमला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी के पति राजेंद्र, उसके जेठ, उसकी सास व ससुर ने दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या की है। उन्होंने बताया कि घटना का उन्हें बाद में पता चला। वे यहां आए तो बताया गया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। उसने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या की है। साथ ही उसके शव को खुर्द-बुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना पूंडरी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के अनुसार पति राजेंद्र, सास संतरो, ससुर जय सिंह, जेठ जयचंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच में ही सारी सच्चाई सामने आएगी। मृतका का एक ढाई साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed