फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman dies in Padla due to electric shock

Kaithal News: करंट लगने से पाडला में विवाहिता की मौत

Fri, 30 Aug 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 30 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in Padla due to electric shock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। बारिश के समय करंट लगने से गांव पाडला में एक 28 वर्षीय विवाहिता शीतल रानी की मौत हो गई। हादसा वीरवार सुबह के समय हुआ, जब बारिश हो रही थी। उधर, कलायत के वार्ड-13 मंे मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।

मृतक शीतल रानी के पति अमन ने बताया कि उसकी पत्नी शीतल घर में बने चौबारे पर बिजली का तार लगा रही थी, लेकिन करंट ने चपेट में ले लिया। इस कारण मौके पर ही मौत हो गई। इस
विज्ञापन


हादसे में एक बच्चा भी बाल-बाल बच गया। महिला की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

मृतका अपने पीछे तीन व डेढ़ साल के दो बच्चों को छोड़ गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। उधर, कलायत के वार्ड-13 में बारिश के दौरान अचानक मकान की छत गिर गई। प्रभावित हुई अंगूरी देवी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि रात में बारिश के दौरान हादसा हुआ। गनीमत रही कि घर का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। हालांकि छत गिरने से घर का सामान दबने से उन्हें नुकसान हो गया है। उधर, बारिश के बाद शहर और ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर जलभराव हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव से राहगीरों को दिक्कतें भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed