फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman beaten and thrown out of the house

Kaithal News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Tue, 10 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति पर जबरन संबंध बनाने, दहेज की मांग करने और मारपीट करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पति, ननद तथा सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2024 में पटियाला के गांव बरास निवासी सतगरू उर्फ सत्तु के साथ हुई थी। शादी का प्रमाण पत्र गुरुद्वारा साहिब गगड़पुर से जारी किया गया था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर उसे तंग करना शुरू कर दिया और सामान को घटिया बताकर ताने दिए जाते थे। 11 नवंबर 2024 को ससुराल पक्ष ने उससे दो लाख रुपये नकद और एक कार दहेज में लाने की मांग की। जब उसने माता-पिता की स्थिति का हवाला देते हुए मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार बाद में पंचायत के माध्यम से उसे दोबारा ससुराल ले जाया गया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से दहेज की मांग और मारपीट शुरू हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी मर्जी के खिलाफ चुन्नी से बांधकर शारीरिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। मांग पूरी न होने पर उसे फिर से पीटकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसका भाई उसे मायके ले आया, जहां वह फिलहाल रह रही है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed