{"_id":"610d86028ebc3ec35c518e8e","slug":"married-s-death-due-to-poison-relatives-jammed-by-accusing-in-laws-of-murder-kaithal-news-knl791144156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर से विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
Married's death due to poison, relatives jammed by accusing in-laws of murder
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 वर्षीय विवाहिता की जहर खाने से परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने जहर खुद खाया या उसे खिलाया गया, अभी ये बात संदेहास्पद बनी हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर पुराने बस अड्डे के सामने सड़क पर जाम लगाकर रोष प्रकट किया। पुलिस कर्मचारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। आधे घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सफीदों निवासी जितेंद्र व संटी ने बताया कि उसकी बहन की शादी कैथल अमरगढ़ कॉलोनी के युवक सतपाल के साथ वर्ष 2007 में की थी। उन्होंने शादी में अपनी को सामाजिक तौर पर दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू के पति सतपाल को शराब पीने लत है और उसके मारपीट करता था। इस बारे में उसकी बहन ने उन्हें कई बार बताया था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों को भी इस बारे में बात की गई। इसके बाद भी उसका पति नहीं माना। उन्हें बताया गया है कि वीरवार को सोनू के पेट में दर्द हुआ था। दवाई के बहाने ससुराल वालों ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद वे इसे दोपहर 12 बजे अस्पताल में भर्ती करा दिया, जिसकी सूचना उन्हें पांच घंटे बाद शाम को पांच बजे मायके वालों को दी गई। सूचना के बाद मायके वाले अस्पताल पहुंचे। जहां सोनू की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद वीरवार-शुक्रवार की रात तीन बजे उसकी मौत हो गई। मां सहित अन्य लोगों ने ससुराल के लोगों पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विवाहिता की मौत से गुस्साए परिजन शाह अस्पताल के बाहर पुराने बस अड्डे के बाहर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। इन लोगों ने ससुराल पक्ष पर पुलिस के साथ सांठगांठ कर मामला दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस ने भी उनकी मौजूदगी बिना ही ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए है। जिस पर वे सहमत नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने पुराने बस स्टैंड पर लगभग आधा घंटा जाम लगाया। इससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। थाना शहर व सिविल लाइन से पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया। डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत अनुसार दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।