फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   married raped and make video

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, वायरल करने की धमकी देते हुए लिए रुपये

Sat, 20 Jul 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
married raped and make video
सीवन की एक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय विवाहिता के साथ दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। आरोपियों ने उसको वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये भी लिए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। विवाहिता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी कि 4 नवंबर 2018 को कस्बे के ही कैलाश ने उसके मोबाइल पर रिचार्ज करवाया था। इस दौरान उनकी जान-पहचान हो गई। उसके बाद छह नवंबर को आरोपी ने उसे फोन करके बाहर बुलाया व उसके एक अन्य साथी मुकेश के साथ मिलकर उसे कस्बे के ही एक फार्म हाउस पर ले गए। वहां आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी विडियो भी बना ली। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये भी लिए।
विज्ञापन

महिला थाना एसएचओ रेखा रानी ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed