फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Markets decked up for Janmashtami; pearl-studded outfits appeal to devotees.

Kaithal News: जन्माष्टमी के लिए सजे बाजार, श्रद्धालुओं को भा रही मोती जड़ी पोशाक

Sun, 30 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Markets decked up for Janmashtami; pearl-studded outfits appeal to devotees.
जन्माष्टमी के अवसर पर बाजारों में उपलब्ध ठाकुर जी की पोशाकें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जन्माष्टमी के लिए बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाल गोपाल के शृंगार के लिए इस बार पारंपरिक पोशाकों के साथ-साथ आकर्षक और डिजाइनर परिधान भी बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग रंग, कपड़े और डिजाइन की पोशाकें सजाई गई हैं। इनकी कीमत 20 रुपये से शुरू होकर तीन हजार रुपये तक है।
समय के साथ लड्डू गोपाल के परिधानों में भी बदलाव आया है। पहले जहां पारंपरिक डिजाइन के चोले ही अधिक पसंद किए जाते थे, वहीं अब भक्त डिजाइनर और फैंसी वर्क वाली पोशाकों को भी पसंद कर रहे हैं। जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को सजाने के लिए मोर मुकुट, रंग-बिरंगे परिधान, फूलों की कढ़ाई और मोती जड़ी पोशाकों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

दुकानदार संतोष शर्मा ने बताया कि जो भक्त ठाकुर जी का शृंगार पारंपरिक तरीके से करना चाहते हैं, उनके लिए प्लेन रंग के चोले उपलब्ध हैं। इन चोलों के किनारों पर सुनहरे गोटे की पट्टी लगाई गई है। इसके साथ मोर मुकुट वाली पोशाक भी विशेष रूप से तैयार की गई है, जिसमें कान्हा मोरपंखों के बीच विराजमान नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कन्हैया की ड्रेस के घेर पर फूलों की कढ़ाई वाली पोशाकें भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। गुलाब और अन्य रंग-बिरंगे फूलों से सजी पोशाक पहनने के बाद बाल गोपाल का स्वरूप और भी मनमोहक दिखाई देता है। इसके अलावा इन दिनों पोम-पोम डिजाइन वाली पोशाक भी ट्रेंड में है।
---------
मोती जड़ा पीताम्बर भी पसंद
संतोष शर्मा ने बताया कि पीले वस्त्र यानी पीताम्बर को बाल गोपाल के शृंगार में विशेष महत्व दिया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बाजार में मोती जड़े पीताम्बर भी उपलब्ध हैं। मोतियों की कारीगरी पोशाक को आकर्षक और शाही लुक देती है। इसके अलावा अलग-अलग रंगों और प्रिंट वाली पोशाकों की मांग भी बढ़ रही है।

---------
अलग-अलग कपड़ों में उपलब्ध हैं पोशाकें
दुकानदार ज्योति ने बताया कि बाजारों में उपलब्ध ठाकुर जी की पोशाकों में शिफॉन बेस, वेलवेट और सिल्क हेवी, कॉटन और सूती, राजस्थानी और पिछवाई प्रिंट के अलावा पारंपरिक वृंदावन स्टाइल की फ्लोरल थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाली पोशाकें शामिल हैं। साधारण व छोटे वस्त्र साइज 0 से 2 की पोशाक 20 से 150 रुपये तक, मध्यम आकार व फैंसी वर्क साइज 3 से 5 तक 200 से 550 रुपये तक और हेवी डिजाइनर और बड़े साइज 6 से 12 तक 650 से 3 हजार रुपये की कीमतों में उपलब्ध हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर बाजारों में उपलब्ध ठाकुर जी की पोशाकें। संवाद

जन्माष्टमी के अवसर पर बाजारों में उपलब्ध ठाकुर जी की पोशाकें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed