फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Markets buzz with activity ahead of Karwa Chauth; women engage in shopping

Kaithal News: करवा चौथ से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी में जुटीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz with activity ahead of Karwa Chauth; women engage in shopping
बाजार में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : ARchive
कलायत। करवाचौथ के पर्व में अब केवल दो दिन शेष रहने के कारण बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार की तैयारियों के लिए महिलाएं खरीदारी में जुट गई हैं। बाजारों में साड़ी, सूट, चूडिय़ों, मेहंदी, बिंदी, आभूषण और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है।
विज्ञापन

करवा, छलनी, पूजा की थाली और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी भी तेज हो गई है। करवाचौथ के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ-साथ अपने शृंगार के लिए भी खरीदारी कर रही हैं। सुनीता, राजवति ने कहा कि महिलाएं पारंपरिक परिधानों के साथ मैचिंग चूड़ियां, आभूषण और अन्य सामान खरीद रही हैं। मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाएं पहले से समय तय कर रही हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व से एक दिन पहले बाजारों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर विभिन्न प्रकार के सामान सजाए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने पूजा की तैयारियों के साथ घरों में भी त्योहार की व्यवस्था शुरू कर दी है। करवाचौथ के नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

बाजार में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

बाजार में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : ARchive

बाजार में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

बाजार में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed