फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Markets bustle with the festive spirit of Karwa Chauth; women busy shopping for adornment items.

Kaithal News: करवा चौथ की रौनक से गुलजार हुए बाजार, शृंगार सामग्री की खरीदारी में जुटीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Markets bustle with the festive spirit of Karwa Chauth; women busy shopping for adornment items.
गुहला-चीका में करवा चौथ पर्व को लेकर सजे बाजार में हाथों पर मेहंदी लगवाती युवतियां। संवाद
गुहला-चीका। करवा चौथ पर्व के लिए सुहागिन महिलाओं में उत्साह बढ़ने लगा है। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले पर्व की तैयारियों के कारण शहर के बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। महिलाएं पूजा सामग्री से लेकर शृंगार के सामान की खरीदारी में जुटी हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है।
विज्ञापन

बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल बढ़ने से त्योहार का माहौल खुशनुमा हो गया है। करवा चौथ के लिए महिलाएं करवे, छलनी, पूजा की थाली, मेहंदी, बिंदी, रंग-बिरंगी चूड़ियां और आभूषण खरीद रही हैं। शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं मेहंदी लगाने वालों के पास भी युवतियों और महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है। महिलाएं अपने हाथों पर सुंदर और आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगवा रही हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारी का उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सोलह शृंगार के लिए महिलाओं में उत्साह
महिलाओं मोनिका, सुमन, करीना, प्रियंका, भाविका और रजनी ने बताया कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। पर्व के लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। वे अपनी पसंद के कपड़े, आभूषण और शृंगार सामग्री खरीदती हैं, ताकि करवा चौथ पर पारंपरिक अंदाज में सज-संवर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहंदी और चूड़ियों की खरीदारी का विशेष आकर्षण
करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने, रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनने और सोलह शृंगार करने का विशेष महत्व है। इसी कारण इन दिनों शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ी हुई है। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार हाथों पर आकर्षक डिजाइन बनवा रही हैं। बाजारों में कपड़ों, चूड़ियों और आभूषणों की दुकानों पर भी रौनक दिखाई दे रही है।


प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है करवा चौथ
महिला राजवती, बतेरी, सुनीता व पूजा ने बताया कि करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती हैं। चंद्रमा के दर्शन करने और पूजा संपन्न करने के बाद व्रत खोलती हैं। पर्व के लिए घरों में भी साफ-सफाई और पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों की सजावट और खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ से शहर में त्योहार की रौनक बढ़ गई है।

गुहला-चीका में करवा चौथ पर्व को लेकर सजे बाजार में हाथों पर मेहंदी लगवाती युवतियां। संवाद

गुहला-चीका में करवा चौथ पर्व को लेकर सजे बाजार में हाथों पर मेहंदी लगवाती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed