{"_id":"1c54f72f395cd736dbc5f5db6ad17fd9","slug":"manpreet-made-prasedent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनप्रीत बनीं क्लब की प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनप्रीत बनीं क्लब की प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांयस क्लब डिवाज का शपथ ग्रहण समारोह क्लब कार्यालय में संपन्न हुआ। इसमें क्लब की जिला प्रधान मनजीत बामरा ने बतौर मुख्यतिथि भाग लिया। वहीं अध्यक्षता नीलम परी ने की। मुख्यतिथि ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सबसे पहले शैमरॉक स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सैनी स्कूल की छात्राओं ने गिद्दा प्रस्तुत करके सभी दर्शकों का मन मोहा लिया। इस दौरान मनप्रीत कौर को सर्वसम्मिति से क्लब की प्रधान नियुक्त किया गया। मुख्यतिथि ने कार्यक्रम में क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देते हुए बेटियों को बचाने के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर क्लब की सचिव रिशा दुआ, उपप्रधान सरिता, रमनीक कालरा, सपना कालरा, पारूल, मोनिका, डा श्रुति, ईशा, अंजली, सुनिता, शैली मुंजाल, महिमा, विधि, निधि, अंजूू सहित अन्य मौजूद रही।
विज्ञापन