फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manpreet increased the prestige of the district in Judo

Kaithal News: जूडो में मनप्रीत ने बढ़ाया जिले का मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Manpreet increased the prestige of the district in Judo
मनप्रीत
कैथल। जिले के गांव कढवाड़ की बेटी मनप्रीत ने जूडो और कुराश खेल में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनप्रीत ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

मनप्रीत वर्तमान में नीलम यूनिवर्सिटी, कैथल से एमए फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता बीरा दूध बेचने का काम करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं और मनप्रीत सबसे बड़ी हैं। परिवार ने हमेशा उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मनप्रीत ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में 18 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था। शुरुआत में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वह रोजाना करीब तीन घंटे तक कैथल के इंडोर स्टेडियम में कोच जोगिंदर और संदीप के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं। मनप्रीत ने बताया कि वह जूडो और कुराश दोनों खेल खेलती हैं। वर्ष 2022 में तजाकिस्तान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप कुराश प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके अलावा 2025 में केरल के कोच्चि में आयोजित साउथ एशियन कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर भी मनप्रीत का प्रदर्शन शानदार रहा है। कुराश में वह तीन बार सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक और एक बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं जूडो में वर्ष 2024 में अमृतसर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। वर्ष 2024 में जयपुर में आयोजित सीनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता में भी उन्होंने भाग लिया। हरियाणा ओलंपिक जूडो प्रतियोगिता 2025 में सोनीपत के राई में उन्होंने रजत पदक जीता। इसके अलावा खेल महाकुंभ 2025 पंचकूला में भी रजत पदक हासिल किया। सीनियर स्टेट जूडो प्रतियोगिता में वह दो बार रजत और चार बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनप्रीत ने बताया कि उनका सपना देश के लिए और बड़े स्तर पर पदक जीतना है। मनप्रीत की सफलता से गांव और जिले में खुशी का माहौल है तथा युवा खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले रहे हैं।

मनप्रीत

मनप्रीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed