फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mannu got first place in quiz competition

Kaithal News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मन्नू को पहला स्थान

Wed, 02 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mannu got first place in quiz competition
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में गणित विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के लगभग 60 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसे 20 टीमों में विभाजित किया गया।| प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मन्नू, अंजलि गर्ग, शिवानी व साक्षी की टीम, द्वितीय स्थान पर मनु, टीनू और खुशी की टीम, तृतीय स्थान पर सकीना, माफी और भटेरी की टीम रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में रीजनिंग़ और तर्कशक्ति आधारित बहुविकल्पी प्रश्न पूछे गए। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इंदू गाबा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां ज्ञान और कौशल में वृद्धि करती हैं तथा समूह-कार्य को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में भी विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों में विद्यार्थी ऐसे ही बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे । प्रतियोगिता का संचालन राकेश कुमार ने किया। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने डिजिटल युग में गणित की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मूल्यांकन डॉ राकेश, डॉ मंजू, डॉ सोनिया ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed