फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mann Ki Baat programme reflects the sentiments of citizens: Naveen Jindal

मन की बात कार्यक्रम में झलकती है नागरिकों की भावनाएं : नवीन जिंदल

Mon, 29 Sep 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat programme reflects the sentiments of citizens: Naveen Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने रविवार को क्योड़क गांव के बूथ नंबर 17 पर ग्रामीणों और भाजपा कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के हर नागरिक की भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाला माध्यम बन चुका है। सांसद ने गांव के निर्माणाधीन चौक पर पहुंचकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करें और देशहित में कार्य करते हुए गांव के विकास और समाज की प्रगति में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम के बाद सांसद ने गांववासियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव फिट इंडिया अभियान को मजबूती देगा। युवा शक्ति ही देश की वास्तविक ताकत है। उन्होंने गांव के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। सांसद ने 10 एकड़ में निर्माणाधीन पशु अस्पताल का दौरा कर ग्रामीणों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल किसानों और पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगा और क्षेत्र में पशुपालन को नई दिशा देगा। इसके अलावा उन्होंने गांव के स्टेडियम और व्यायामशाला का भी दौरा किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।गांव के सरपंच जसवीर सिंह ने युवाओं और ग्रामीणों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं का जिक्र किया। सांसद ने कहा कि स्वच्छता और पीने के पानी की व्यवस्था गांव में सर्वोच्च प्राथमिकता पर होनी चाहिए। उन्होंने गांव में नए पंचायत घर के लिए जमीन का भी दौरा किया ताकि अच्छे और गांव की जरूरतों को पूरा करने वाले पंचायत घर का निर्माण करवाया जा सके। इस माैके पर पूर्व विधायक लीला राम, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र क्योड़क रामधन शर्मा, उदय गोरा, राजपाल तंवर, धर्मपाल रघुवीर फौजी की, सरपंच जसवीर, बालूराम, ऋषि पाल, राम सिंह, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed