फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manisha first in poetry recitation competition

Kaithal News: काव्य पाठ की प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम

Tue, 10 Sep 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Manisha first in poetry recitation competition

विज्ञापन
ढांड। ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड डंडवाना में प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा के दिशा निर्देशन में विश्व साक्षरता दिवस पर कविता पाठ प्रतियोगिता करवाई। यह कार्यक्रम कविता क्लब एवं आइक्यूएसी की संयोजिका डॉ. विनिता की देखरेख में आयोजित करवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने शिक्षा एवं साक्षरता पर कविता के माध्यम से अपने विचार रखे। प्रस्तुत कविताओं की विषय वस्तु, शिक्षा के मूलभूत अधिकार, व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास, शिक्षा के क्षेत्र में समानता आदि विषयों पर आधारित थी। छात्राओं ने संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में काव्य पाठ किया। जिनमें से मनीषा प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें समाज के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर करने में सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. पूनम और डॉ. कमलेश ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. मंजू, प्रियंका व ममता भी मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed