फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manav and Srishti won gold medals

Kaithal News: मानव और सृष्टि ने जीते स्वर्ण पदक

Wed, 16 Oct 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Manav and Srishti won gold medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पांचवीं सब जूनियर एवं जूनियर योग प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। पारंपरिक योग में सब जूनियर बालक वर्ग में रोहतक के मानव और लड़कियों के जूनियर वर्ग में सोनीपत की सृष्टि ने स्वर्ण पदक जीते।

कार्यक्रम प्रबंधक अशोक मित्तल ने बताया की इस राज्य योग प्रतियोगिता का समापन देर रात को हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य की अध्यक्षता में किया गया। इसमें प्रदेश के 318 खिलाड़ियों एवं 100 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेक्निकल ऑफिसर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण के बाद हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन एवं योगासन भारत के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योगासन भारत के प्रयासों से अब योग को दूसरे खेलों की तरह सभी खेल सुविधाएं प्रदान की जा रही है। योग के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के साथ सरकारी नौकरियों में खेल कोटे से आरक्षण मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जयदीप ने कहा कि एशियन और ओलंपिक खेलों में जल्द योग को जोड़ा जाएगा। ईश्वर सिंह दूहन सेवानिवृत्त आईजी आईटीबीपी ने हरियाणा सरकार ने योग को प्रोत्साहित करने और योग सहायक नियुक्त एवं योग कोच नियुक्त करने पर आभार व्यक्त किया। मंच संचालन विनोद आर्य ने किया। इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयवीर आर्य ने कैथल कार्यकारिणी के तकनीकी सचिव विनोद आर्य को हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का मीडिया डायरेक्टर नियुक्त किया।

कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी से सचिव सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. हरीश चंद्र, ईश आर्य प्रदेश प्रभारी भारत स्वाभिमान, कोषाध्यक्ष उमेश नारंग, कोमल कौशिक, अंश चौधरी, सीमा, कोमल कौशिक आदि उपस्थित रहे।

ये रहे परिणाम
पारंपरिक योग में सब जूनियर बालक वर्ग में रोहतक के मानव ने स्वर्ण, झज्जर के आयुष शर्मा ने रजत और गुरुग्राम के सूरज भारती ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के जूनियर वर्ग में सोनीपत की सृष्टि ने स्वर्ण, हिसार की मानवी व्यास ने रजत, फरीदाबाद की अंजली ने कांस्य पदक जीता। लड़कों की जूनियर में भिवानी के पीयूष ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों की सब जूनियर वर्ग में पलवल की विधि ने स्वर्ण, झज्जर की लावण्य ने रजत, रोहतक की ऋषिका ने कांस्य पदक जीता। आर्टिस्टिक पेयर में जीतू एवं योगेश (गुरुग्राम) प्रथम, पार्थ एवं अर्णव (हिसार) द्वितीय और हार्दिक एवं पार्थ (कैथल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सब जूनियर लड़कों में दिव्यांश एवं अर्पित (जींद) ने स्वर्ण, नुकुल एवं रक्षित (भिवानी) ने रजत एवं सूरज एवं दक्ष ने कांस्य पदक जीता।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed