{"_id":"67ed58ba5f3c91644f0d0b2b","slug":"manas-daughters-won-first-trophy-and-cash-in-junior-football-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615585-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मानस की बेटियों ने जूनियर फुटबॉल में जीती प्रथम ट्रॉफी और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मानस की बेटियों ने जूनियर फुटबॉल में जीती प्रथम ट्रॉफी और नकदी
Wed, 02 Apr 2025 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Apr 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मानस गांव में समस्त ग्राम पंचायत की ओर से पहली राष्ट्रीय जूनियर महिला फुटबॉल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 17 आयु वर्ग की लड़कियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में मानस गांव की खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। टीम को ट्रॉफी के साथ नकद इनाम भी मिले।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 21 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इसके अलावा, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को 5100 रुपये का सम्मान राशि दी गई। सभी कोचों और रेफरियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, ग्रुप डी में नौकरी प्राप्त करने वाली मानस गांव की बेटियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कोच सचिन कुमार ने बताया कि यह पहली बार था जब ग्राम पंचायत और समस्त गांववासियों की ओर से राष्ट्रीय जूनियर महिला फुटबॉल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट 29 से 31 मार्च तक चला, जिसमें देशभर से 10 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों में मानस गांव, पंजाब, उत्तराखंड, आरएफ डोल क्लब, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, अंबाला सिटी और अंबाला कैंट की टीमें शामिल थीं।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव की बेटियों ने किया और विजेता टीमों को भी बेटियों ने ही सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान हर टीम ने चार-चार लीग मुकाबले खेले। मानस गांव की टीम ने पहले मुकाबले में यमुनानगर को 3-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में अंबाला सिटी को 4-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में पंजाब को 2-0 से हराया और सेमीफाइनल में जींद को 2-0 से मात दी। फाइनल मुकाबले में अंबाला सिटी को 1-0 से हराकर प्रथम ट्रॉफी पर कब्जा किया और स्वर्ण पदक जीता।
गांववासियों ने विजेता खिलाडिय़ों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। पूरे मानस गांव में इस जीत को लेकर हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत से गांव की बेटियों ने यह साबित कर दिया कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पूर्व में भी गांव की बेटियों ने कई खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक जीते हैं नाम रोशन किया है।