फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Management committee dispute caught fire

प्रबंधन समिति के विवाद ने पकड़ा तूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Management committee dispute caught fire
पूंडरी। शहर की सबसे पुराने और विख्यात बड़े शिक्षा के मंदिर आर्य स्कूल की वर्तमान प्रबंधन समिति को लेकर एक बार फिर से विवाद तूल पकड़ गया है। लंबे समय से इस स्कूल का संचालन करने वाली संस्था दयानंद एंग्लो वैदिक कालेज ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसायटी चित्रा रोड नई दिल्ली की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि प्राचार्य डीएवी स्कूल जींद धर्म देव विद्यार्थी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि डीएवी संस्था के इस स्कूल को कुछ लोगों के समूह ने सोसायटी बनाकर स्कूल को हथियाने की साजिश रची है और गबन किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि सुदेश बंसल, हरबंस लाल मिगलानी, मांगे राम गुप्त, राजिंद्र प्रसाद, डा. सुभाष बंसल व अन्य ने स्कूल भवन के सामने एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूंडरी स्थानीय प्रबंधन समिति सोसायटी से अनुमोदन प्राप्त करके शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति सहित स्कूल के विभिन्न मामलों का प्रबंधन कर रही है। सोसायटी स्कूल के प्रमुख प्रधानाचार्य, प्रबंधक की नियुक्ति करती रही है। जिसका चयन सोसायटी के दिल्ली स्थित मुख्यालय से किया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय के बैंक खातों का संचालन स्थानीय प्रबंधन समिति के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाना था। लेकिन कार्यवाहक प्रधानाचार्य और स्थानीय प्रबंधन समिति के तत्कालीन अध्यक्ष ने अपने स्वयं के तहत बैंक खातों का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी की तरफ से धर्मदेव विद्यार्थी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आज से पहले के सभी मैनेजरों व प्रधानाचार्य की नियुक्ति डीएवी प्रबंधन समिति ही करती आ रही है। 2018 से पहले डीएवी प्रबंधन समिति दुकानों का किराया लेती रही। स्कूल की जगह की असल रजिस्टरी भी डीएवी के नाम से ही है।

उधर, एएस स्कूल की सोसायटी के अध्यक्ष सुदेश बंसल व महेश मंगल ने बताया कि डीएवी प्रबंधन समिति द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। एएस स्कूल का डीएवी का सिर्फ एफिलिएशन ही है। बाकी सब कार्य उनकी सोसायटी ही कर रही है। यह कोर्ट का मैटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed