फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   man slapped and punched

व्यक्ति को थप्पड़ और मुक्कों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
man slapped and punched
कैथल। एक महिला को घर छोड़ने गए एक व्यक्ति और महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बिशनगढ़ गामड़ी निवासी कमलेश ने बताया कि खुराना रोड बाईपास कैथल पर उसने कमल नाम से होटल बना रखा है। होटल पर खुराना रोड निवासी पूनम काफी समय से सफाई व खाना बनाने का काम करती है। तीन जनवरी को उसके घर से सूचना मिली की पूनम के घर पर उसके पड़ोसी बंटी, यश व अजय सहित छह-सात अन्य युवकों चाकू, लोहे की रॉड व डंडों लेकर घर के सामने खड़े हैं। पूनम ने उसे वहां छोड़ने को कहा तो वह गाड़ी में उसे वहां छोड़ने के लिए चला गया। जहां अजय ने चाकू से हमला कर दिया। यश ने लोहे की रॉड व अन्य आरोपियों ने थप्पड़-मुक्कों से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पूनम व उसके परिवार वालों ने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed