फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make yoga a part of your lifestyle: Prof. Goyal

Kaithal News: योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा ः प्रो. गोयल

Tue, 10 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Make yoga a part of your lifestyle: Prof. Goyal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत विशेष योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव एवं शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजय गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक व्यायाम न मानते हुए उसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आज की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और यह अब भारत की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक बन चुका है।

प्रो. गोयल ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और समाज में इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. भाग सिंह बोदला, साहित्य एवं संस्कृति संकायाध्यक्ष डॉ. जगत नारायण कौशिक, ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा, वेद विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र सहित अनेक प्राध्यापक, विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यक्रम सोमवार सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के सभागार (टीक परिसर) में संपन्न हुआ, जिसमें प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कई जगहों पर हुए योग प्रोटोकाल प्रशिक्षण शिविर ः जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने संयुक्त रूप से सोमवार को योग संस्थाओं महिला पतंजलि योग समिति एवं भारतीय योग संस्थान के सहयोग से एचएसवीपी के सेक्टर 18, 19, 20, 21 व चीका में एचएसवीपी आर तीन एवं पूंडरी में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि एचएसवीपी सेक्टर में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए।

भारतीय योग संस्थान से सेक्टर 20 में विनोद मित्तल, सेक्टर-21 में रामेश्वर धीमान, महिला पतंजलि योग समिति के सहयोग से सेक्टर 19 में सुनीता एवं किरण योग शिक्षिका, सेक्टर 18 में सुदेश आर्या ने योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।

गुहला ब्लॉक में सेक्टर आर तीन चीका में भारतीय योग संस्थान के प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। हनुमान वाटिका और जाट कॉलेज, कैथल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगे, जिनमें बीपी, शुगर आदि की जांच की गई। हनुमान वाटिका कैथल में महिला


पतंजलि योग समिति कैथल की जिला प्रभारी शांति चौधरी और जाट कॉलेज में सुबे सिंह राविश ने योग कक्षा के प्रतिभागियों का बीपी, शुगर, एचबी आदि स्वास्थ्य जांच की।

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजलि श्योकंद, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. सुनील अरोड़ा व आयुष योग सहायक संदीप तंवर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed