फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make life successful by following the path of truth: Chhavi Ram

सत्य मार्ग पर चलकर जीवन को बनाएं सफल : छवि राम

Sun, 21 Apr 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Make life successful by following the path of truth: Chhavi Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सत्य की सभी प्रशंसा तो करते हैं, लेकिन इसको पसंद और ग्रहण कुछ लोग ही करते हैं, जबकि असत्य को ज्यादातर लोग पसंद करते हैं और ग्रहण भी बहुत ही मजे के साथ करते हैं। हमें सत्य मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाना चाहिए।

यह बात संत छवि राम दास ने राजन मेहता के निवास पर श्रद्धालुओं से कहे। उन्होंने कहा कि समय आंधी की गति के साथ भागता जा रहा है और हमारा जीवन बर्फ के टुकड़े के समान पिघल कर समाप्त होता जा रहा है। हमारा जीवन इसका उद्देश्य और उपयोग जाने बिना ही यदि समाप्त हो गया तो हमारा मनुष्य योनि में आना ही व्यर्थ हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्य का पालन न करने के परिणामस्वरूप हम क्रोध, वासना, लोभ और मोह के जंजाल में उलझ कर अपना सही रास्ता भूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज का मानव इसी जंजाल में फंसकर सद्मार्ग से भटकता जा रहा है। समय रहते जाग जाएं और अपने जीवन को भक्ति कर सफल बनाएं। संत ने कहा कि मनुष्य संसार में आकर मायारूपी जाल में फंसकर ईश्वर को भूल जाता है और असत्य के मार्ग पर चलकर बुराइयों में फंस जाता है। जिसका परिणाम उसे भुगतान पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीव को मानव जीवन मुश्किल से मिलता है। उन्होंने प्रभु श्रीराम का उदाहरण देते हुए कहा, उन्होंने अपने जीवन में मुसीबतों का सामना करते हुए समाज के सामने ऐसे आदर्श प्रस्तुत किए कि मनुष्य अनुसरण करे तो उसका जीवन सफल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed