फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make children aware of their duties: Surabhi

बच्चों को कर्तव्यों के प्रति करें जागरूक : सुरभि

Fri, 15 Nov 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Make children aware of their duties: Surabhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन में बाल दिवस-2024 के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग व एसडीएम अजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि बाल कल्याण परिषद की ओर से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान किया है। बाल दिवस बच्चों को समर्पित होता है। प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है वे अपने बच्चों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करें। अभिभावक अपने बच्चों पर किसी प्रकार का दबाव न बनाए, बल्कि उसके अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाने और उसे निखारने में उसकी मदद करें।
विज्ञापन


एसडीएम अजय सिंह ने कहा कि हमें बच्चों को सबसे पहले अच्छा खाना देना चाहिए, ताकि वे स्वस्थ एवं सेहतमंद बने। इसके अलावा उन्हें मौलिक मूल्यों की जानकारी देनी चाहिए, ताकि वह एक बेहतर इंसान बने। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा जरूर होती है, जरूरत है तो सिर्फ उसे पहचाने की। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया वे नशे से हमेशा दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एक ओर विद्यार्थियों ने देशभक्ति की प्रस्तुति देकर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए, वहीं एक प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ का संदेश दिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओं में जिला के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


मंच संचालन पूर्व एपीआरओ महेंद्र खन्ना ने किया। इस अवसर पर बाल भवन के सदस्य पवन ढुल, अमरनाथ, राजेश, पवन रसीना, दीपक कुमार, नराता राम, विजय गर्ग, सुशील कोच, राम कुमार, राजबीर आर्य, संजय गर्ग, वकील सिंह, जसमेर सिंह, राजेश धीमान, रमेश व बबिता गुप्ता को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed